सागर- पत्नी को लेने ससुराल गया था पति, पहले हुई बहसबाजी फिर पति ने दी अपनी जान | SAGAR TV NEWS |

 

एक पति की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था की शायद उसका ये अंजाम होगा। पत्नी को ससुराल लेने पहुंचे पति की पत्नी से जोरदार बहसबाजी हो गयी। जिसके बाद युवक ने अपनी जान दे दी। घटना सागर जिले के छोटी बजरिया पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले कोरजा गांव से सामने आई है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनके सिर से पिता का साया छीन गया है।
बताया गया की पति-पत्नी में अक्सर विवाद होते रहते थे। जिस वजह से पत्नी अपने पति से अलग होकर ससुराल में रह रही थी। उसका आरोप है की पति शराब का आदि था जो आये दिन उसके साथ में मारपीट करता था।

 

 

खुरई के सागर नाका निवासी विनोद अहिरवार बीते 22 अप्रैल को पत्नी प्रियंका अहिरवार को लेने बीना के कोरजा गांव अपनी ससुराल आया हुआ था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी ने पति पर मारपीट और शराब के नशे में प्रताड़ना के आरोप भी लगाए थे।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका पहले भी खुरई थाने में शिकायत कर चुकी थी। साथ ही बीना के छोटी बजरिया चौकी में भी आवेदन दिया था। घटना से एक दिन पहले दोनों के बीच विवाद और मारपीट की घटना भी हुई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर डेड बॉडी को अस्पताल भेजा।

 

 

मृतक विनोद खुरई कृषि उपज मंडी में हम्माली का काम करता था। हाल ही में 17 अप्रैल की दरम्यानी रात को विनोद अहिरवार ने अपने साथियों के साथ मंडी की दीवार फांदकर अनाज की चोरी करने का प्रयास किया था। लेकिन मंडी के सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ लिया था और उसके तीन साथी फरार हो गए थे। दो दिन पहले मंडी व्यापारी की रिपोर्ट पर खुरई शहरी पुलिस ने विनोद अहिरवार समेत एक अन्य पर मामला दर्ज कर लिया था। जिसके बाद से वह फरार था। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

 

 


By - sagar tv news
27-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.