सागर- सावधान...तीली अस्पताल से उल्टा बीमार न हो जाएं आप, डॉक्टर खुद नहीं सुरक्षित ! देखिये
अगर आप सागर जिला अस्पताल में अपना इलाज कराने या मरीज को देखने जाते हैं तो सावधान रहिये कहीं ऐसा न हो की आप इलाज कराने जाएं और उलटा बीमार होकर आ जाएं। कहीं आपको मलेरिया टायफाईड जैसी बीमारी न हो जाए। यह बात सुनकर आपको हैरानी ज़रूर होगी और मन में ये सवाल भी गूंजेगा की भला आखिर ऐसा क्यों। तो सबसे आप इस वीडियो को देख लीजिये।------आप हम आपको पूरी कहानी बताते हैं। दरअसल हम ऐसा इलसिए रहे हैं क्योंकि तस्वीरों में नज़र आने वाले ये शख्स तीली अस्पताल के डॉक्टर हैं। जो मच्छरों से खासे परेशान नज़र आ रहे हैं। आपको नज़र आएगा की वह मच्छरों को मार रहे हैं। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद से अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। की जब अस्पताल के खुद डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में मरीजों और अन्य लोगों का क्या हाल होगा।
बताया जा रहा है की बीते शुक्रवार की देर रात तकरीबन साढ़े तीन बजे ये नज़ारा कैमरे में कैद हुआ। यहां गंभीर सवाल ये भी है की जान अस्पताल में डॉक्टर ही संक्रमण से सुरक्षित नहीं हैं तो मरीजों का क्या होगा। जबकि जिला अस्पताल में साफ़ सफाई के नाम पर लाखों रूपये खर्च होते हैं। इस सब के बावजूद भी संक्रमण से बचने किसी तरह की दवा का छिड़काव नहीं किया जाता ये बात समझ से परे है। न ही फिनायल का उपयोग किया जाता है। और अगर किया जाता है तो फिर ये स्थिति क्यों है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को संभल कर रहने की ज़रूरत समझ में आती हैं। कहीं ऐसा न हो की बीमारी के साथ-साथ मलेरिया का इलाज भी करवाना पड़ जाए।
खैर वायरल वीडियो के बाद देखने बड़ा दिलचस्प होगा की आखिर इसको लेकर प्रबंधन द्वारा क्या ठोस कदम उठाये जाते हैं। या फिर इसी की लापरवाही बरती जाती है।