सागर- पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति,सोते समय कुल्हाड़ी से किया खेल, पुलिस के जाल में फंस गया

 

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी का कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से मर्डर कर दिया था और मौके से फरार हो गया था। लेकिन कानून के लम्बे हाथ उस तक पहुँच ही गए। आरोपी पति को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसे सलाखों के पीछे भेजा गया है। रहली थाना पुलिस ने इस मर्डर कांड का खुलासा कर दिया है। बताया गया की आरोपी मोहन गौंड जंगल में छिपा हुआ था। जो पुलिस के बिछाए जाल में फंस गया।

 

 

बता दें की यह पूरी घटना रहली थाना अंतर्गत बोमा खजूरा गांव से सामने आई थी। जहां मोहन गौड़ ने अपनी पत्नी देवकी का सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर मर्डर कर दिया था। परिजनों ने धिकायत दर्ज कराई थी की आरोपी आदतन शराबी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए अक्सर विवाद करता था। जघन्य कृत्य को अंजाम देने के बाद वह घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने मोर्चा संभाला।

 

पुलिस को चकमा देने मोहन बोमा और आसपास के दुर्गम जंगलों में छिप गया था। वह पुलिस की हर हरकत पर नजर रखते हुए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर सटीक मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस का एक ऐसा अभेद्य जाल बिछाया कि आरोपी का बच निकलना नामुमकिन हो गया। घने जंगलों में चली घंटों की सर्चिंग और पुलिस की आक्रामक घेराबंदी के दबाव में आकर आख़िरकार आरोपी को विजयपुरा गांव के पास से दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपी मोहन ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया की चरित्र शंका के चलते उसने मर्डर की योजना बनाई थी। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

 

 


By - sagar tv news
25-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.