रील्स के चक्कर में फंसा युवक, हाईवे पर स्टंट पड़ा भारी, पुलिस ने बाइक जब्त कर काटा चालान

 

मध्य प्रदेश के सागर संभाग के छतरपुर जिले में सोशल मीडिया पर फेमस होने का जुनून एक युवक को महंगा पड़ गया। नेशनल हाईवे-39 पर खतरनाक स्टंट करते हुए उसका वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया, बाइक जब्त कर ली और 2300 रुपए का चालान थमा दिया। दरअसल, युवक इंस्टाग्राम पर वायरल होने के लिए हाईवे पर एक पहिए पर बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहा था। इस दौरान उसने न तो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखा और न ही सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की। किसी ने इस खतरनाक करतब का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

वीडियो सामने आते ही छतरपुर यातायात पुलिस हरकत में आई। जांच के बाद युवक की पहचान की गई और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 2300 रुपए का चालान काटा। यातायात थाना प्रभारी बृहस्पति साकेत ने बताया कि इस तरह की स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से अन्य राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है।

पुलिस ने युवक से माफी भी मंगवाई और उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करवाया, जिसमें वह खुद अन्य युवाओं से अपील करता नजर आया कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ऐसे खतरनाक स्टंट से दूर रहें। छतरपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर स्टंट के वीडियो डालने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह घटना एक सख्त संदेश है—कुछ सेकंड की रील के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालना समझदारी नहीं है।


By - sagar tv news
25-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.