सागर- 51 फीट का ध्वज अर्पण: रितेश ठाकुर के साथ उमड़ा युवा जनसैलाब, बढ़ी सियासी चर्चाएं

 

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक युवा चेहरे ने अपने अनोखे अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया है। सागर शहर के गोपालगंज निवासी रितेश ठाकुर ने अपने जन्मदिन के मौके पर 11 फीट से लेकर 51 फीट तक का विशाल ध्वज हनुमंत लाल के चरणों में अर्पित किया। इस आयोजन में हजारों युवाओं की मौजूदगी ने इसे एक बड़े जनसमर्थन वाले कार्यक्रम में बदल दिया। रितेश ठाकुर एक गैर-राजनीतिक परिवार से आते हैं, लेकिन अपने सामाजिक कार्यों और सक्रियता के चलते उन्होंने युवाओं के बीच खास पहचान बनाई है। यही वजह रही कि उनके इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान जयकारों और उत्साह का माहौल बना रहा।

 

 

रितेश के साथ उनके करीबी सहयोगी—शुभम घोसी, कनेरा और अंकित दक्ष—भी लगातार सक्रिय नजर आए। स्थानीय युवाओं का कहना है कि ये टीम पिछले काफी समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है और 24 घंटे लोगों के साथ खड़ी रहती है। इस पूरे आयोजन के बाद अब सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे सक्रिय और प्रभावशाली युवा चेहरे को जिला अध्यक्ष जैसी जिम्मेदारी सौंप सकता है?

 

हालांकि, इसको लेकर चर्चा चल रही है , लेकिन जिस तरह से रितेश ठाकुर युवाओं को जोड़ते नजर आ रहे हैं, उसने राजनीतिक हलकों का ध्यान जरूर खींचा है। फिलहाल, यह आयोजन सिर्फ एक जन्मदिन नहीं, बल्कि एक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह सामाजिक सक्रियता भविष्य में सियासी पहचान में बदलती है या नहीं।

 

 


By - sagar tv news
25-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.