1 तारीख को होने वाली थी युवती की शादी, युवक के साथ हुई फरार, पिता ने लव जिहाद का लगाया आरोप !

 

आगामी एक मई को युवती की शादी होने वाली थी लेकिन उससे पहले यह एक मुस्लिम युवक के साथ में फरार हो गयी। मामले में युवती के पिता ने लव जिहाद के आरोप लगाए हैं। वहीं ऐसा भी आरोप है की महफूज नाम का यह युवक दुर्लभ कश्यप मर्डर कांड का हवाला देकर परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। मामला एमपी के उज्जैन जिले से सामने आया है।

बताया जा रहा है की पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई है की मुस्लिम युवक महफूज उर्फ मोनू उनकी बेटी को भगाकर ले गया है। जबकि युवती की शादी आगामी 1 तारीख को तय थी। घटना के बाद परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई।

 

 

 

 

 

उसके पिता ने बताया कि महफूज उनकी बेटी को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर से अपने साथ ले गया। उनका कहना है कि वह पहले भी उनकी बेटी को भगाकर ले जा चुका है। हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था। उन्होंने लव जिहाद का आरोप लगाया। साथ ही कहा की युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता रहा है। घर से करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर और नकदी भी गायब होने की बात कही गई है। युवती के पिता का कहना है कि युवक उन्हें लगातार धमकी देता रहा है।

 

 

 

 

वहीं इस पूरे मामले में सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि यह अपहरण का मामला है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। सर्चिंग लगातार जारी है। सीएसपी ने कहा की आरोपी के खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज किया गया था और उसे जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल मामले में फिर से जांच की जा रही है। पंवासा थाना पुलिस की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। युवती की शादी तय होने की जानकारी सामने आई है। जिसे ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
25-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.