सागर-बीना मार्ग पर आमने-सामने आई दो बाइक, 7 साल की मासूम समेत दो की मौत

 

सागर-बीना मार्ग पर जरुआखेड़ा के पास देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने खुशियों को मातम में बदल दिया। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक और 7 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर वन खिरिया (खुरई) निवासी राहुल सिंह सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर रामदास कुशवाह, सोनू कुशवाह निवासी धरमपुर और संध्या पटेल अपनी 7 वर्षीय बेटी श्रद्धा के साथ सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी आपस में रिश्तेदार थे और किसी काम से सफर कर रहे थे।

 

 

 

 

जैसे ही दोनों बाइक जरुआखेड़ा के पास पहुंचीं, आमने-सामने से आकर जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग सड़क पर गंभीर हालत में पड़े रहे।

इस बीच संयोग से सागर से लौट रही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस के ईएमटी सुरेंद्र प्रजापति और पायलट प्रहलाद यादव ने बिना देर किए तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरुआखेड़ा पहुंचाया।

 

 

 

 

 

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सागर रेफर किया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान 7 वर्षीय मासूम श्रद्धा ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह दर्दनाक घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है—क्या तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत यूं ही मासूम जानों को चुकानी पड़ेगी?

मनोज राय


By - sagar tv news
25-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.