सागर- चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, आनन फानन में पहुंचाया अस्पताल, हालत गं-भीर
अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं और किसी भी कारण से उसके गेट के पास बैठकर अगर यात्रा करते हैं तो ज़रा सावधान हो जाइये। कहीं आप भी हादसे का शिकार न हो जाएं। ये खबर आपको डराने नहीं बल्कि जागरूकता के उद्देश्य से भी बता रहे हैं। सागर जिले के बीना क्षेत्र के आगासौद से इसी तरह का एक मामला सामने आया है। जहां ट्रेन के गेट के पास बैठकर यात्रा कर रहा एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है।
बताया गया की बीना के आगासौद रेलवे स्टेशन के पास महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन से एक यात्री गिर गया। सदन एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर यात्री को गंभीर हालत में बीना रेलवे स्टेशन लाया गया। जहां एम्बुलेंस के माध्यम से उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल यात्री को गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री सूरज निशाद निवासी गोरखपुर, जो चलती हुई ट्रेन से आगासौद रेलवे स्टेशन के पास गिर गया। घटना की जानकारी रेलवे कर्मचारी ने स्टेशन मास्टर को दी। सूचना के बाद वहां से गुजर रही सदन एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर घायल यात्री को बीना रेलवे जंक्शन लाया गया। घटना की सूचना लगते ही 108 एम्बुलेंस के ईएमटी सुरेंद्र प्रजापति, पायलट प्रहलाद यादव मौके पर पहुंचे। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्री के सिर में गंभीर चोटें होने की वजह से उसे प्राथमिक इलाज के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि यात्री ट्रेन के गेट पर बैठा था और नींद की झपकी आने पर वह नीचे गिर गया।---