108 एम्बुलेंस से मरीज बनकर अस्पताल पहुंचा चोर,ANM की स्कूटी चुराकर ले गया,CCTV ने खोला राज

 

स्कूटी चोरी का एक हैरान कर देने वाला सामने आया। जो किसी फ़िल्मी सीन से काम नहीं है। दरअसल एक चोर 108 एम्बुलेंस में मरीज बनकर अस्पताल पहुंचा। वहां पर उसने ANM की एक्टिवा चुराई और चम्पत हो गया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखे गए। जिसमें एम्बुलेंस से आने वाले मरीज ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।

तस्वीरों में कैद ये नज़ारा एमपी के शहडोल जिले के धनपुरी सामुदायिक अस्पताल का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक धनपुरी अस्पताल में पदस्थ एएनएम संगीता सिंह ने अपनी होंडा एक्टिवा स्कूटी को अस्पताल की पार्किंग में खड़ा किया था। जो अचानक गायब हो गई। संदेह होने पर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो चौंकाने वाली बात सामने आई। फुटेज में दिखाई दिया कि एक 108 एंबुलेंस अस्पताल पहुंचती है। जिसमें चालक समेत तीन लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति, जिसकी पहचान खामिडोल निवासी रामानंद तिवारी के रूप में हुई। वह लंगड़ाते हुए एंबुलेंस से उतरा। मेडिकल स्टाफ से इलाज और एमएलसी की बात की। जिससे वह पूरी तरह एक घायल मरीज की तरह नजर आया। लेकिन कुछ देर बाद ही वह व्यक्ति बिना लंगड़ाए सामान्य तरीके से बाहर निकला और सीधे पार्किंग में पहुंचकर एएनएम की स्कूटी स्टार्ट कर मौके से चम्पत हो गया। एंबुलेंस चालक और अन्य साथी भी वहां से निकल गए। इसके बाद एएनएम संगीता सिंह ने धनपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की, जिसकी तलाश की जा रही है।
वहीं इस पूरे घटनाक्रम में 108 एंबुलेंस चालक की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। धनपुरी पुलिस ने चालक अशोक बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने बताया की उसे कॉल कर आरोपी ने खुद को एक्सीडेंट पीड़ित बताकर एंबुलेंस बुलवाई थी और इलाज के बहाने धनपुरी अस्पताल पहुंचा था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही गिरफ्तारी का दावा भी किया जा रहा है।


By - sagar tv news
24-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.