पुलिस चौकी के सामने पि ट ते रहे मरीज!, अस्पताल में गुं डा ग र्दी का तां डव, CCTV में कैद हमला

 

एमपी के दतिया से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां जिला अस्पताल, जो इलाज और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है, वहीं गुंडागर्दी का अखाड़ा बन गया। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर में नकाबपोश बदमाशों ने घायल मरीज और उसके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज अब सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जानकारी के मुताबिक, मामला गोराघाट थाना क्षेत्र के उपरांय गांव का है। यहां खेत में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था।

लेकिन हैरानी की बात यह रही कि हमलावर यहीं नहीं रुके। आरोप है कि दूसरे पक्ष के 8 से 10 लोग थार गाड़ी में सवार होकर अस्पताल पहुंचे और घायल का पीछा करते हुए अस्पताल परिसर में ही घुस गए। यहां उन्होंने घायल और उसके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश खुलेआम लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना स्थल के ठीक सामने पुलिस चौकी मौजूद है, लेकिन हमले के दौरान कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। न ही अस्पताल की सुरक्षा टीम ने कोई हस्तक्षेप किया। बदमाश आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना को 48 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीज और उनके परिजन अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सवाल यह है कि जब अस्पताल जैसे सुरक्षित स्थान में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता आखिर कहां जाए?


By - sagar tv news
24-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.