शराबी युवक ने ऐसा हंगामा मचाया की लोगों के फूले हाथ-पांव, फिर कुएं से हुआ रेस्क्यू

एक शराबी युवक ने नशे में जमकर हंगामा किया। और ऐसी हरकत की जिससे लोग सकते में आ गए। उसने खुद की जान तो मुसीबत में डाली ही साथ ही अपने साथी की भी जान हलेकान कर दी। दरअसल नशे में युवक कुएं में उतर गया। जब उसका दोस्त उसे बचाने के लिए पहुंचा तो युवक धमकी देने लगा की अगर वह नीचे आया तो वह उसे भी डुबो देगा। इसके बाद मौके पर पहुंची SDERF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला। युवक को काफी समझाइश दी गयी। तब कहीं उसने रस्सी पकड़ी। वह पहले इसे पकड़ने को तैयार नहीं हो रहा था।

 

 

 

 

यह पूरा मामला पन्ना जिले से सामने आया है। बताया जा रहा है की बेनी सागर निवासी 25 साल के अमन खरे ने शराब के नशे में हंगामा किया। साथ ही आशीष लॉज के पास स्थित गहरे कुएं में चला गया। उसे बचाने के लिए साथी लोकेंद्र यादव ने अदम्य साहस दिखाते हुए रस्सी के सहारे नीचे कदम रखा। लेकिन नशे में धुत अमन ने उपकार मानने के बजाय धमकी दी की अगर नीचे आए, तो तुम्हें भी साथ डुबो दूंगा। हालांकि सूचना मिलते ही SDERF की टीम प्रभारी सत्यपाल जैन के साथ मौके पर पहुंची।

 

 

 

 

करीब आधा घंटा चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियां कम नहीं थीं। युवक इतना नशे में था कि वह फेंकी गई रस्सी पकड़ने को तैयार नहीं था। घटनास्थल पर जमा भारी भीड़ के कारण बचाव कार्य में बाधा आई। लेकिन आखिरकार SDERF के जांबाज जवानों ने तत्परता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
अमन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। पन्ना पुलिस और रेस्क्यू टीम की इस फुर्ती ने एक अनहोनी को टाल दिया।


By - sagar tv news
24-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.