व्यक्ति थैले में रखे हुए था गांजा, जिससे खरीदा वह भी पकड़ा गया, 2 आरोपी गिरफ्तार
एक व्यक्ति अपने साथ थैली लेकर खड़ा हुआ था। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गयी। जहां थैली में से एक किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 15 हजार रूपये बताई जा रही है। वहीं इसके अलावा उसने जिस व्यक्ति से गांजा खरीदा था। पुलिस उस ठिकाने पर पहुंची जहां उसके पास से भी एक किलो से ज्यादा बरामद किया गया। पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार किया। साथ ही कार भी जप्त की गयी है। मामला एमपी के हरदा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने दो आरोपियों को गांजे के साथ पकड़ा है। जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
दरअसल हरदा एसपी और एडिशनल एसपी के निर्देशन में लगातार अवैध मादक पदार्थों को लेकर पुलिस टीम द्वारा धर पकड़ की जा रही है। और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार्यवाई की जा रही है। बताया जा रहा है की कोतवाली पुलिस को अवैध जुआ और शराब की पतासाजी के दौरान रन्हाई कलां गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अखिलेश पटवारे बताया। संदेह के आधार पर उसके कब्जे में रखी थैली की तलाशी लेने पर 1 किलो 71 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रूपये है।
बरामद हुआ। गांजे को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही जांच शुरू की गयी। इस दौरान आरोपी अखिलेश से पूछताछ में उसने यह गांजा अर्चनागांव ग्राम निवासी संतोष कीर से खरीदना बताया। जिसके बाद पुलिस ने फोर लाइन ब्रिज के पास छीपानेर रोड, अबगांव खुर्द में दबिश दी। जहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में वाहन समेत मिला। कार की तलाशी लेने पर 1 किलो 138 ग्राम गांजा जप्त किया गया। जिसकी कीमत करीब 15 हजार रूपये है। साथ ही आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की हुंडई कंपनी की कार, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रूपये है जप्त की गई है। पुलिस ने 8 लाख 30 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया है।