सागर- आपात स्थिति वाली 108 एम्बुलेंस खुद बीमार, धक्का लगाकर हो रही चालू, दयनीय स्थिति SAGAR TV NEWS

 

लोगों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाने वाली 108 एम्बुलेंस खुद भी बीमार है। आलम ये है की कंडम वाहनों के सहारे इस व्यवस्था को चलाया जा रहा है। सड़कों पर घायलों और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाले 108 वाहन खुद अपने हाल बयां कर रहे हैं। दरअसल सागर जिले के खुरई में एक गंभीर मरीज को लेने 108 एम्बुलेंस करीब डेढ़ घंटे बाद खुरई सिविल अस्पताल पहुंची। जब मरीज को लेकर एम्बुलेंस सागर जाने तैयार हुई तो वह चालू ही नहीं हो पा रही थी। मरीजों के परिजनों के तीन बार धक्का देने के बाद एम्बुलेंस चालू हो सकी।

 

 

बताया गया की एक्सीडेंट में घायल हुए मुकेश नामदेव निवासी महावीर वार्ड खुरई को उनके परिजन खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया। काफी देर के बाद तो एम्बुलेंस आई। जब मरीज और उनके परिजन अंदर बैठ गए तो चालक ने एम्बुलेंस को चालू किया तो वह चालू नहीं हुई। थक हारकर ईएमटी ने परिजनों से धक्का लगाने को कहा। परिजनों और वहां मौजूद लोगों ने तीन बार धक्का दिया तब कहीं एम्बुलेंस चालू हो सकी। मरीजों को समय पर 108 उपलब्ध हो। इसके लिए खुरई सिविल अस्पताल में कहने को तो तीन 108 एम्बुलेंस हैं। लेकिन एक करीब चार महीने से खराब पड़ी हुई है।

 

 

एंबुलेंस बाहर से दिखने में ठीक कंडिशन में है। लेकिन अंदर से न तो स्ट्रेचर ठीक है और न कोई अन्य सुविधा है। 108 एम्बुलेंस का समय-समय पर मेंटेनेंस न होने के कारण यह आए दिन खराब हो रहीं हैं। एंबुलेंस में सीट पूरी तरह उखड चुकी है। अब अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की मरीज को अंदर बैठाने के बाद उसके दरवाजे को रस्सी से बांधने की नौबत आ रही है। जो व्यवस्थाओं को दर्शाता है।

 

 


By - sagar tv news
22-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.