घर की बहु से 8 लाख की ठगी, पूरा परिवार हुआ फरार, पुलिस जुटी मामले की जांच में | SAGAR TV NEWS |

 

एक महिला के साथ उसके ही ससुराल वालों ने विश्वासघात किया। पहले उसके करीब 6 लाख रूपये कीमत के गहने ले लिए। अलग से और दो लाख रूपये लेकर खर्च कर दिए लेकिन जब महिला ने गहने और जेवर मांगे तो उसके साथ मारपीट की गयी। और घर से निकाल दिया। वह अब किराये के घर में रहने को मजबूर है साथ ही दूसरों के घरों में काम करके अपना गुजारा कर रही है। मामला एमपी के ग्वालियर का है। जहां विवाहिता से 8 लाख की ठगी की गयी। वहीं उसकी शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सास-ससुर और ननद पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है

 

 

ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति, सास और देवर पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता के मुताबिक उसके 6 लाख रुपए के गहने और मायके से लेकर आई 2 लाख रुपए नकद लेकर आरोपी फरार हो गए। फोर-वे कॉलोनी, कोटेश्वर रोड निवासी फरियादी सुनीता माहौर ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 8 साल पहले शिंदे की छावनी निवासी उमेश माहौर से हुई थी। परिजनों ने शादी में लगभग 12 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ समय बाद ही पति शराब के नशे में मारपीट करने लगा। लेकिन उसने परिवार बचाने सब कुछ सहन किया। महिला का आरोप है कि करीब 4 महीने पहले देवर की शादी के दौरान ससुराल पक्ष ने साजिश रचकर चढ़ावे के नाम पर उसके करीब 6 लाख रुपए के जेवर उतरवा लिए। साथ ही कर्ज चुकाने के बहाने उससे मायके से 2 लाख रुपये भी मंगवाए थे। जो लेकर खर्च कर दिए। जिसे अब नहीं लौटाया जा रहा है।

 

 

पीड़िता का आरोप है की जब उसने अपने पैसे और गहने वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही घर से निकाल दिया। पिछले एक महीने से पति, सास, देवर और ननद सभी फरार हैं। पीड़िता मानसिक तनाव में है और न्याय के लिए लगातार पुलिस के चक्कर काट रही है।
फ़िलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

 

 


By - sagar tv news
22-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.