सड़क पर दौड़ रहा सरिया से भरा ट्रक नहर में गिरा, नहीं बच सके 3 लोग, 4 घंटे चला रेस्क्यू

 

 

सड़क पर दौड़ रहा सरिये से भरा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद डिवाइडर को तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरा। हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोगों की जान चली गयी। इसके बाद करीब 4 घंटे तक लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। वहीं डेड बॉडी इस कदर फंसी हुई थी की कटर से काटकर बॉडी को निकालना पड़ा। घटना एमपी सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-39 से सामने आई है। बताया जा रहा है की नेमुआ मोड़ के पास सरिया से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरा। हादसे में ट्रक सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में चालक, क्लीनर और एक मजदूर शामिल है।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसे काफी भीषण था ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं डेडबॉडी बुरी तरह अंदर ही फंस गयी थी। मौके पर भारी भेद जमा हो गयी थी जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंच पहले क्रेन बुलाकर ट्रक को सीधा किया गया। जिसके बाद दो बॉडी बाहर निकाली जा सकी। तीसरे शख्स की बॉडी को कटर मशीन की मदद से ट्रक की बॉडी को काटकर बाहर निकाला गया। मृतकों में दो मृतको की पहचान हो चुकी है। जिसमें दिलीप केवट निवासी पडरी गांव, जिला मैहर और विष्णु केवट निवासी रामगढ़, जिला मैहर शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक तीसरे की पहचान नहीं हो सकी थी।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर हादसे का कारण ट्रक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। फ़िलहाल जांच जारी है।--


By - sagar tv news
22-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.