बुंदेलखंड में मानवता फिर शर्मसार,दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा,पूरी बारात पहुंची थाने !

 

बुंदेलखंड से फिर एक बार मानवता को शर्मसार किये जाने का मामला सामने आया है। जहां एक दलित दिव्यांग दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पिटाई कर दी गयी। जिसके बाद पूरी बारात थाने पहुंची और मामले की शिकायत की गयी। जहां पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से लोगों में जमकर आक्रोश पनप रहा है। घटना दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के बिजोरी पाठक गांव की है। जहां मंगलवार को शाम के समय दलित दिव्यांग दूल्हे की रछवाई के दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ दबंगों ने दूल्हे को घोड़ी से उतारकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे पक्ष के लोग बारात समेत हटा थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के अलावा कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक गोलू अहिरवार उम्र 23 साल की बारात छतरपुर जिले के बूढ़ी सेमरा गांव जानी थी। बारात रवाना होने से पहले शाम करीब पांच बजे गांव में रछवाई निकाली जा रही थी। गोलू घोड़े पर सवार था। आरोप है कि जब रछवाई लोधी मोहल्ले की ओर पहुंची तो कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और दूल्हे को नीचे उतरने के लिए कहा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी गई। दूल्हे का आरोप है की गुड्डू सिंह, कृष्णा, हाकम, पलटू समेत अन्य लोगों ने हमला किया। दूल्हे की मां विद्या अहिरवार ने बताया कि बीच-बचाव करने पहुंची बेटी मनीषा के साथ भी मारपीट की गई और कुछ जेवर गायब हो गए।

 


घटना के बाद परिजन दूल्हे को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और सुरक्षा व्यवस्था के बीच बारात रवाना कराई। हटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने बताया कि विश्वनाथ लोधी, बिच्छू लोधी, पलटू समेत अन्य आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
वहीं इस घटना के बाद से दलित समाज में आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

 


By - sagar tv news
22-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.