Sagar - विकास कार्य को लेकर चप्पल घिस रहा सरपंच, लेकिन नहीं हो हो रही कोई सुनवाई

 

सागर जिले के बंडा क्षेत्र में एक सरपंच जिसे जनता द्वारा चुना गया था। लेकिन आज आलम ये है की उस सरपंच की कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्राम पंचायत में विकास कार्य के लिए वह दर-दर भटक रहा है कईयों बार शासन प्रशासन के अधिकारीयों से भी मिला। लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। विकास कार्यों को लेकर लगातार पत्राचार किया जा रहा है। बस इस पर अमल नहीं किया जा रहा। और हद तो तब हो गयी जब सरपंच को ही काम न कराये जाने को लेकर कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया गया।

 

 

 

 

आरोप ये भी है की बंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बमाना के रहवासी नरकीय ज़िंदगी जीने को मजबूर है। क्योंकि यहां पर 2021 से कोई भी विकास कार्य ही नहीं किया गया है। फिर एक बार सरपंच मुकेश यादव ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से विकास कार्य कराये जाने को लेकर गुहार लगाई है।
दरअसल पंचम बांध परियोजना अंतर्गत बमाना गांव को डूब क्षेत्र में लिया गया था। जिस वजह से यह सारा पेंच फंसा हुआ है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की इस दौरान लोगों को मुआवजा भी दिया गया था। और विस्थापित किया गया। अभी भी यहां पर ग्रामीण निवास कर रहे हैं। साथ ही यहां आंगनवाड़ी केंद्र, राशन दुकान, पेय जल, सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल संचालित की जा रही है। सरपंच द्वारा यहां पर विकास कार्यों को लेकर लगातार पत्राचार किया जा रहा है लेकिन विकास कार्य के लिए स्वीकृति नहीं मिल रही है।

 

 

 

 

वहीं दिनांक 18 मार्च 2026 को जनपद पंचायत सीईओ द्वारा सरपंच को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया गया कि ग्राम पंचायत बमाना में योजनाओं की उपलब्ध राशि से निर्माण कार्य नहीं कराने के कारण क्यों ना सरपंच के विरुद्ध पंचायत राज और ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत पद से पृथक की कार्यवाही की जाए।
जहां सरपंच एक ओर काम की स्वकृति के लिए जिला सीईओ, कलेक्टर, भोपाल के चक्कर काट रहा है वहीं सरपंच द्वारा काम ना कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


By - sagar tv news
22-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.