तेल डिपो के सामने भड़की आग ने लिया भीषण रूप, इलाका कराना पड़ा खाली,दूर से दिखी लपटें ! SAGAR TV NEWS
तेल डिपो के सामने एक दुकान में इतनी भयंकर आग लगी की अफरा-तफरी मच गयी। आसमान में धुंए ही धुंए का गुबार नज़र आ रहा था। आलम ये था की दूर से ही आग की लपटें दिखाई दे रही थी। वहीं सबसे ज्यादा ख़तरा इस बात का बना हुआ था की गलती से भी तेल के डिपो में आग न फ़ैल जाए। क्योंकि आग तेजी से फ़ैल रही थी। जिससे ख़तरा बना हुआ था। यह पूरी घटना इंदौर के मांगलिया तेल डिपो के सामने की है। जहां भीषण आगजनी की घटना हुई। इस दौरान तेल के टैंकरों को डिपो के बाहर ही रोक दिया था। साथ ही फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
बताया जा रहा है की सात्विक विहार के सामने लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयानक थी की इसने आसपास स्थित दुकानों और घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। जानकारी के मुताबिक मांगलिया डिपो क्षेत्र में हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक रहता है। जिसके कारण प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने बेहद सतर्कता बरती। सुरक्षा की दृष्टि से डिपो के आसपास के पूरे रास्ते को बंद कर दिया गया था।
इस दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से रुक गया था। प्रशासन ने तेल से भरे उन टैंकरों को भी डिपो के बाहर ही रोक दिया था जो अंदर जाने या बाहर निकलने वाले थे। टैंकरों की कतार लगने और आग के फैलाव को देखते हुए क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गयी थी। आग भीषण थी लिहाजा डिपो की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तत्काल आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा था। ताकि कोई जनहानि न हो। फिलहाल इस पूरे मामले की जाँच की जा रही है