IAS के घर में गोबर भरवा देंगे, भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की खुली धमकी

 

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक हाई-वोल्टेज राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव सामने आया है, जहां पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक पुलिस अधिकारी पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीखे और विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। पूरा मामला 16 अप्रैल को हुए एक सड़क हादसे से जुड़ा है, जिसमें विधायक के बेटे दिनेश लोधी की थार कार ने बाइक सवारों और राहगीरों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर थार वाहन को जब्त कर लिया था और जांच शुरू की थी।

 

 

 

कोर्ट के आदेश पर जब वाहन छोड़ा गया और पुलिस ने नियमानुसार पूछताछ के लिए दिनेश लोधी को बुलाया, तभी यह मामला तूल पकड़ गया। सामने आए वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी एसडीओपी आयुष जाखड़ पर निशाना साधते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं—“करैरा तेरे डैडी का नहीं है… मेरा बेटा यहां आएगा भी और चुनाव भी लड़ेगा।” यही नहीं, विधायक ने पुलिस अधिकारी को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 दिनों में जवाब नहीं दिया गया, तो “घर में गोबर भर देंगे।” इस बयान के बाद मामला और गरमा गया है।

 

 

 

 

वहीं, इस पूरे विवाद पर एसडीओपी आयुष जाखड़ ने सफाई देते हुए कहा कि यह एक सामान्य एक्सीडेंट केस है, जिसमें नियमों के तहत पूछताछ और वाहन की जांच की गई। उन्होंने बताया कि वाहन में काली फिल्म और हूटर पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई है। इस बीच, आईपीएस एसोसिएशन ने भी विधायक के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे अमर्यादित बताते हुए वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। विधायक प्रीतम लोधी ने हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। फिलहाल, यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है, और सभी की नजरें अब आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।


By - sagar tv news
22-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.