बाघ का कंकाल पड़ा मिलने से मचा हड़कंप, मुख्य मार्ग से 100 मीटर दूर सड़ता रहा बाघ, प्रबंधन सोता रहा !
एक नर बाघ करीब करीब 20 से 25 दिनों पहले अपनी जान गँवा बैठा। लेकिन हैरानी की बात तो ये है की वन विभाग को कहीं से भी इस बात की भनक तक नहीं लगी। उसकी बॉडी पड़ी रही लेकिन किसी को इसकी सुध नहीं थी। अब जब उसका कंकाल पड़ा मिला तो जांच की बात कही जा रही है। हैरान कर देने वाली ये तस्वीरें कहीं और नहीं बल्कि एमपी के पन्ना जिले की हैं।
जी हाँ टाइगर स्टेट कहलाई जाने वाली जगह से एक ऐसी खबर आई है जो वन विभाग के दावों की धज्जियां उड़ा रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व जो अपनी हाई-टेक निगरानी के लिए जाना जाता है। वहां मंगलवार को एक पूर्ण वयस्क नर बाघ की बॉडी मिली है। हैरानी की बात यह नहीं कि बाघ मर गया। बल्कि इस बात पर है की बाघ की डेड बॉडी 20 से 25 दिनों तक मुख्य मार्ग से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सड़ती रही। वह कंकाल बन गया, लेकिन मुस्तैद प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस कटरिया बीट में यह हादसा हुआ। वहां से रोज अफसरों की गाड़ियाँ गुजरती हैं। लेकिन किसी को भनक नहीं लगी।
इस बात का पता तब चला जब महुआ बीनने वाले एक ग्रामीण ने इस सड़ी हुई बॉडी को देखा। खैर अब सबसे बड़ा सवाल ये गहरा रहा है की यह शिकार है या फिर आपसी संघर्ष। एसटीएफ की टीम जांच में जुटी हुई है।------
पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक बृजेश श्रीवास्तव का कहना है की टीम द्वारा विजिट की गयी है। जांच कर पता लगाया जा रहा है की आखिर बाघ की जान कैसे गयी।