गले में माला डालकर कलेक्टर के पास पहुंचा दूल्हा,बोला साहब रास्ता दिलाओ, घर में मेहमान कैसे आएंगे !
एक दूल्हा अपने गले में माला डालकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुँच गया। कोई समझ नहीं पाया की आखिर वह क्यों आया है। यहां उसने कलेक्टर से गुहार लगाई लगाई की साहब रास्ता दिलाओ वरना शादी में मेहमान कैसे आएंगे। दरअसल दूल्हे ने दबंग के खिलाफ प्रशासन से गुहार लगाई है। हैरान करने वाला यह नज़ारा एमपी के इंदौर कलेक्टर कार्यालय का है। जहां कलेक्टर के पास एक दूल्हा अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। उसने बताया कि उसके परिवार को गांव का दबंग परिवार काफी दिनों से परेशान कर रहा है। उसका आरोप है की दबंग सरपंच घर के आगे नाली पर पत्थर रखकर रास्ता नहीं बनाने दे रहा। जिससे उसका परिवार निकलने के लिए परेशान हो रहे हैं। जिस पर प्रशासन ने कार्यवाई का आश्वासन दिया है।
दूल्हा उमेश जांगले ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके यहां रास्ता न होने से परिवार को घर से निकलने में परेशानी हो रही है। 25 अपैल को शादी है। समारोह में आने वाले मेहमान भी रास्ता ना होने से परेशान हो रहे हैं। दूल्हे ने जनसुनवाई में रास्ता विवाद के निराकरण के लिए गुहार लगाई है। आरोप है की गांव का दबंग घर के सामने नाली पर रास्ता नहीं बनाने दे रहा है। परिवार को आने-जाने में दिक्कत है। 25 तारीख को शादी है। मेहमान कैसे आएंगे। इसलिए कलेक्टर से गुहार लगाई।
सड़क समस्या को लेकर इंदौर के अपर तहसीलदार कमलेश कुशवाह ने बताया कि खोडल तहसील रोड पर गड्ढों की शिकायत मिली है। सरपंच द्वारा समय पर काम नहीं करने पर पंचायत में शिकायत की गई है। खुड़ैल तहसील रोड की समस्या है। जिसके कारण गड्ढे हो रहे हैं। पंचायत में शिकायत की है क्योंकि सरपंच द्वारा समय पर काम नहीं किया जा रहा है। इस आवेदन को संबंधित विभाग तक पहुंचा दिया गया है।------