गणतंत्र दिवस पर मनमोहक झांकियों ने कर दिया मंत्रमुग्ध || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के पन्ना मे आज गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा ध्वजा रोहन किया गया। पुलिस परेड मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में ध्वजा रोहण करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गणतंत्र दिवस संदेश वाचन किया गया।तत्पश्चात परेड की सलामी ली गयी और मार्चपास्ट किया गया। इस बार कोरोनॉ काल को देखते हुए बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नही हुए लेकिन बिभिन्न विभागों की मनमोहक झांकियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें पन्ना टाइगर रिज़र्व की झांकी पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण को प्रेरित कर गयी।बताते चले कि हाल ही में मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त हुआ है जिसमे पन्ना रिज़र्व की महती भूमिका समझी जा रही है।


By - Deepak Sharma Panna M.P
26-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.