सागर- बाबा बनकर ठगी, पति पर संकट का डर दिखाकर ले जाता था जेवर, ठग हुआ गिरफ्तार

 

पति पर संकट है इस बात का भय पैदा कर महिलाओं को बेवक़ूफ़ बनाते और डर दिखाकर उनसे जेवर ठग ले उड़ते। बाबा बनकर ठगी करने वाले ऐसे शख्स को सागर जिले की जैसीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से सोने चांदी के कीमती जेवरात भी बरामद किये गए हैं। बताया जा रहा है की सागर के जैसीनगर थाना अंतर्गत बाबा के भेष में महिलाओं को ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिलाओं को उनके पति पर संकट का डर दिखाकर पूजा के बहाने मंगलसूत्र और जेवरात लेकर फरार हो जाता था।

थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया की बीते 17 अप्रैल को खमरिया रोड भदभदा निवासी मालती प्रजापति ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक व्यक्ति बाबा बनकर आया, पति पर संकट बताकर उसे डरा दिया और पूजा के नाम पर उसका मंगलसूत्र रुमाल में रखवाकर फरार हो गया। जब रुमाल खोला तो मंगलसूत्र गायब मिला। इसी तरह बीते 8 अप्रैल को धाऊ गांव में भी हेमलता पटेल के साथ ऐसी ही ठगी की गई थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना और ग्रामीणों की मदद से आरोपी बालमुकुंद उर्फ हलुआ निवासी ग्राम बेरखेड़ी थाना राहतगढ़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने दोनों वारदातें कबूल कर लीं। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गया सामान जिसमें कुल 36 सोने के गुरिया, 2 सोने पेंडल, इसके अलावा 10 इलायची आकर के सोने के गुरिया, पायल और सोने की चैन भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी भोली-भाली ग्रामीण महिलाओं को निशाना बनाता था और इसी तरह राहतगढ़ क्षेत्र में भी वारदात कर चुका है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।


By - sagar tv news
20-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.