Sagar- चलती बस में बैग से 70 हजार का मंगलसूत्र गायब, पूरी बस पहुंची पुलिस चौकी, फिर हुई तलाशी !

 

चलती बस में से एक महिला का मंगलसूत्र गायब होने से हड़कंप मच गया। यह बस इंदौर से चलकर सागर के जरुआखेड़ा पहुंची थी। जब महिला ने बैग में से मंगलसूत्र पहनने को निकाला तो वह हैरान रह गयी। क्योंकि करीब 70 हजार रूपये कीमत का उसका मंगलसूत्र गायब था। पूरी बस को पुलिस द्वारा चौकी ले जाया गया। जहां पर पुलिस ने सामान की खाना तलाशी ली लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। इसी दौरान अचानक बस के आगे का शीशा भी टूट गया। जिससे चालाक मामूली रूप से घायल हो गया। हैरानी की बात ये है की पुलिस ने सभी यात्रियों के बैगों की चेकिंग की लेकिन कहीं भी मंगलसूत्र नहीं मिल सका। कंडक्टर का कहना है की बस बीच में कहीं भी नहीं रुकी, फिर आभूषण गया कहां बात समझ से परे है।

 

 

 

 

दरअसल इंदौर निवासी वर्षा लोधी सोमवार सुबह एमबी ट्रैवल्स की बस से जरुआखेड़ा स्थित अपने मायके तोड़ा गौतमिया जा रही थी। वह अपने बच्चों के साथ एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने आ रही थी। जिसने सुरक्षा की दृष्टि से रात में इंदौर में ही सफर शुरू करते समय मंगलसूत्र उतारकर अपने बैग में रख लिया था। सुबह जब बस बनहट गांव के पास पहुंची और घर नजदीक आने वाला था। तो उन्होंने मंगलसूत्र पहनने के लिए बैग खोला। लेकिन वह गायब था। पीड़िता ने तुरंत बस कंडक्टर और ड्राइवर को सूचित किया।

 

 

 

 

 

जरुआखेड़ा पहुंचने पर परिजनों ने तत्काल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी अनिल कुजूर ने बस को पुलिस चौकी पर रुकवा लिया। महिला के परिजनों की मौजूदगी में सभी यात्रियों और उनके बैग समेत अन्य सामान की तलाशी ली गई। लेकिन मंगलसूत्र नहीं मिला। जिसके बस को रवाना किया गया।

बस कंडक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से चली बस रास्ते में कहीं नहीं रुकी। मंगलसूत्र किसने चुराया बात समझ से परे है


By - sagar tv news
20-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.