भीषण सड़क हादसे से दहल उठा इलाका, एक साथ 4 युवकों की गई जान, पसरा मातम | SAGAR TV NEWS |
एक भीषण सड़क हादसे से पूरा इलाका दहल उठा। गिट्टी लेने जा रहा एक ट्रेक्टर हादसे का शिकार हो गया। जिसमें चार युवकों की नीचे दबने से जान चली गयी। घटना के पास मातम पसर गया। दिल को झखझोर देने वाला ये हादसा एमपी के अनूपपुर जिले से सामने आया है। बताया जा रहा है की करनपठार थाना क्षेत्र में डिंडौरी जिले के करंजिया क्षेत्र से पौनी क्रेशर गिट्टी लेने जा रहा एक ट्रैक्टर ठाड़पाथर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर में सवार 3 युवक और एक किशोर इंजन के नीचे दब गए जिससे चारों की मौके पर जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर में चार लोग सवार थे। जो गिट्टी लेने जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया जो सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। दुर्घटना के बाद चारों युवक काफी देर तक इंजन के नीचे दबे रहे और तड़पकर दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अंकुश उइके, ब्रजेश पेंदो, रविंद्र कुमार गोयल और प्रकाश मार्को के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की सभी युवक डिंडोरी जिले के भीमकुंडी गांव के निवासी थे। जिनमें अंकुश उइके ट्रैक्टर का मालिक था और वही उसे चला रहा था।
सूचना मिलते ही करनपठार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। एक साथ गांव के चार युवकों की जान जाने से इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।