सागर में रंगदारों का आतंक,कटरबाजों ने फिर फैलाई दहशत, आखिर क्या कर रही सागर पुलिस ! SAGAR TV NEWS

 

सुना आपने लेकिन ऐसा सागर में बिलकुल नहीं है। जी हाँ हमारा सागर वो सागर जो कभी शान्ति का टापू था। वो सागर जो शांत वातावरण के लिए जाना जाता था। लेकिन यहां अब अशांति फैलती जा रही है। शहर अब कटरबाजी, गुंडे, बदमाशी और रंगदारी के लिए जाना जाता है। ताजा मामले ही ले लीजिये पहला मामला कटरा क्षेत्र का हैं जहां पर सरेआम तलवारें लहराई गई। तो दूसरा मामला सिविल लाइन का है जहां कटरबाजों ने जमकर आतंक मचाया। ऐसा आतंक की लोग घरों से निकलने से भी कतरा रहे हैं। ये शहर को आखिर हुआ क्या है। सिविल लाइन के चौपाटी के पास से सामने आये इस सीसीटीवी फुटेज को देखिये जिसमें नज़र आएगा की भीड़भाड़ पॉश इलाके सिविल लाइन में किस कदर उत्पात मचाया जा रहा है। दहशत फैलाई जा रही है। दुकानों में तोड़फोड़ की जा रही है। काउंटर तोड़े जा रहे हैं ग्राहकों से मारपीट की जा रही है। करीब आधा दर्जन कटरबाजों ने ऐसा आतंक मचाया की लोग सहम गए।

 


टूटा हुआ दुकान के काउंटर का कांच ही गवाही दे रहा है। यही नहीं इसके अलावा गाड़ियों में लातें मारकर उन्हें गिराया जा रहा है। लोगों से बदतमीजी और मारपीट तक की जा रही है। लोग डर की वजह से भाग रहे हैं। इस तस्वीर में ये भी नज़र आएगा की युवतियां डरकर भाग रही हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर सिविल लाइन पुलिस तो मौके पर पहुँचती है लेकिन तब तक बदमाश उत्पात मचाकर भाग चुके होते हैं।

 


ये वही सिविल लाइन हैं जहां से पुलिस थाना बहुत ज्यादा दूरी पर नहीं है। ये वो जगह है जहां सभ्य लोग रहते हैं। यहां की फ़िज़ा बहुत निराली है। शहर की ख़ूबसूरती को चार चाँद लगाने वाला ये इलाका आज कटरबाजों की दहशत में है। लेकिन सबसे बड़ा और ज़रूरी सवाल ये है की आखिर पुलिस कहाँ है पुलिस क्या कर रही है क्या किसी बड़ी घटना का इन्तजार किया जा रहा है। आखिर क्यों गुंडे बदमाशों और कटरबाजों के खिलाफ कार्यवाई नहीं की जा रही है। इससे ठीक पहले कटरा से भी इसी तरह का मामला सामने आया था। जहां बदमाशों ने तलवारें लहराई थी। बदमाश आतंक मचाकर भाग गए थे।

 

 

आये दिन कटरबाजों की दहशत देखने को मिल रही है। लोगों को पीटा जा रहा है। रंगदारी की जा रही है लेकिन इन पर क्या कार्यवाई की जा रही है ये समझ से परे है। सवाल फिर वही है की पुलिस क्या कर रही है। गुंडे बदमाशों पर कार्यवाई क्यों नहीं की जा रही, अपराधों पर लगाम कब तक लगाईं जाएगी। क्या शान्ति का टापू ये शहर फिर वैसा नहीं होगा जिसके लिए ये जाना जाता था।

अब देखने दिलचस्प होगा की आखिर ऐसे लोगों के खिलाफ क्या कार्यवाई की जाती है। या फिर सब हवा हवाई ही चलता रहेगा।

 

 


By - sagar tv news
19-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.