चलती बाइक पर गिरा पेड़, फिर हुआ चमत्कार, हेलमेट बन गया युवक के लिए जीवन रक्षक

 

कहते हैं की जाको राखे साइयां मार सके न कोय, जी हाँ कहा तो ये भी जाता है न की डरने की क्या बात है जब ऊपर वाला अपने साथ है। कुछ इसी तरह का एक हैरान करने नज़ारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसे देखकर आपको शायद यकीन न हो। दरअसल बाइक सवार एक युवक के ऊपर भारी भरकम पेड़ गिर गया। लेकिन हेलमेट की वजह से उसका बाल भी बांका नहीं हुआ। और युवक की जान बच गयी। तस्वीरें देखने पर पता चलेगा की उसके ऊपर किस तरह पेड़ गिरता है लेकिन फिर भी उसकी जान बच जाती है। हैरान करने वाला ये नज़ारा इंदौर के नवलखा इलाके का है। जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है की प्रकाश नगर में सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार पर अचानक पेड़ गिर पड़ा। सब कुछ इतना अचानक हुआ की युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह सीधे पेड़ की चपेट में आ गया। लेकिन युवक ने हेलमेट पहन रखा था। जिसकी वजह से गंभीर चोट लगने से वह बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए युवक को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह का कहना है की इस तरह का एक मामला सामने आया था। जिसकी जांच की जा रही है। जिसमें आवश्यक कार्यवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा की वाहन चलाते समय लोग हेलमेट ज़रूर पहनें ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।-


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.