Sagar- जेलों पर करंट का पहरा... दीवार छूते ही लगेगा झटका, हर जेल पर बिजली की बाड़ | SAGAR TV NEWS |

 

मध्यप्रदेश अब देश में ऐसा कदम उठाने जा रहा है, जो जेल सुरक्षा के मामले में बड़ा कदम होगा, प्रदेश की सभी जेलों के चारों ओर करंट वाली सुरक्षा बाड़ लगाने की तैयारी पूरी हो गई है

इसके बाद जेल की दीवार फांदकर भागना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए करीब 18 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। खास बात यह है कि यह पैसा किसी नए बजट से नहीं, बल्कि जेलों के खाने के बजट में बचे पैसे से ही जुटाया गया है।

 

 

यह फैसला अचानक नहीं आया है। इसके पीछे बड़ा कारण है। दरअसल, 31 अक्टूबर 2016 को भोपाल की सेंट्रल जेल से सिमी के आठ विचाराधीन कैदी एक हेड कांस्टेबल की हत्या कर जेल से फरार हो गए थे। इस घटना ने देश में जेल सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे। तब से ही यह महसूस किया जा रहा था कि जेलों की बाहरी सुरक्षा को और मजबूत करना जरूरी है। अब जाकर यह योजना जमीन पर उतरने जा रही है

 

 

इलेक्ट्रिक फेंसिंग का मतलब है कि जेल की बाहरी दीवार के ऊपर और आसपास ऐसे तार लगाए जाएंगे, जिनमें हल्का करंट रहेगा। कोई कैदी दीवार चढ़ने की कोशिश करेगा तो उसे झटका लगेगा। इससे वह आगे बढ़ नहीं पाएगा। यह सिस्टम तुरंत अलर्ट भी देता है। सरल शब्दों में कहें तो दीवार के ऊपर एक अदृश्य ‘करंट की दीवार’ बन जाएगी।

 

 


मध्यप्रदेश में 125 कार्यरत जेलों में इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाई जाएगी। अभी तक सिर्फ 14 जेलों में ही यह सुविधा है। यानि बड़ी संख्या में जेलें अब तक इस अहम सुरक्षा व्यवस्था से वंचित थीं। जेल विभाग के महानिदेशक वरुण कपूर का कहना है कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जहां सभी जेलों में इलेक्ट्रिक फेंसिंग सुरक्षा व्यवस्था लागू होगी।

 

 


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.