MP में चांदी का काला खेल बेनकाब! रिहायशी इलाके में अवैध फैक्ट्री पर रेड, 2 गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS

 

मध्य प्रदेश के आगर-मालवा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रिहायशी इलाके के बीच अवैध रूप से चल रही चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़ हुआ है। खिरनी तकिया क्षेत्र की तंग गलियों में एक साधारण मकान के भीतर यह खतरनाक फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, जिसने पूरे इलाके की सुरक्षा को खतरे में डाल रखा था।स्थानीय लोगों ने लंबे समय से जहरीले धुएं और गैस की शिकायत की थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। जैसे ही टीम अंदर पहुंची, वहां का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। बिना किसी अनुमति और सुरक्षा इंतजाम के, खुलेआम खतरनाक केमिकल्स के साथ चांदी रिफाइनिंग का काम किया जा रहा था।

 

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 20 लाख रुपए कीमत के घातक केमिकल, मशीनरी और उपकरण जब्त किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले केमिकल इतने खतरनाक थे कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था। खास बात यह है कि यह पूरी गतिविधि घनी आबादी वाले इलाके में चल रही थी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की जान जोखिम में थी।जांच के दौरान यह भी सामने आया कि फैक्ट्री बिना किसी लाइसेंस, फायर सेफ्टी या पर्यावरण अनुमति के संचालित हो रही थी। यानी नियमों को पूरी तरह ताक पर रखकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।

 

 

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों—मोहम्मद आबिद (30) और मोजुद्दीन (50) को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 272 और 289 के साथ ही विष अधिनियम, फैक्ट्री अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस अवैध नेटवर्क के अन्य कनेक्शन तलाशने में जुटी है। यह कार्रवाई न केवल एक बड़े खतरे को टालने में सफल रही, बल्कि शहर में चल रहे ऐसे अवैध कारोबारों पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर गई है।

 

 


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.