सरकारी स्कूल के बच्चों का कमाल, 1st और 2nd पर आने वाले बच्चे को स्कूटी-लैपटॉप,तीसरे को मिलेगा लैपटॉप

 

इस साल माध्यमिक शिक्षा मंडल के जारी नतीजों में सरकारी स्कूल के बच्चों ने ऐसा कमाल कर दिखाया है की हर तरफ उनकी सराहना की जा रही है। बात एक ऐसी ही सरकारी स्कूल के बच्चों की जहां 10 वी कक्षा का परिणाम 92.5% रहा तो गर्व की बात ये है की 12 वी कक्षा का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है। ख़ास बात ये है की फर्स्ट और सेकंड नंबर पर आने वाले बच्चों को स्कूटी और लैपटॉप दिया जाएगा। जबकि तीसरे नंबर पर आने वाले बच्चे को लैपटॉप मिलेगा। हम बात कर रहे हैं उज्जैन जिले के खाचरोद के सरकारी रुनखेड़ा स्कूल की जहां के बच्चों ने कमाल कर दिखाया है।

 

 

 

 

सरकारी उच्चतर माध्यमिक स्कूल रुनखेड़ा में इस साल 2025 -26 में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 92.5 प्रतिशत वहीं कक्षा 12वीं का 100% परीक्षा परिणाम रहा। कक्षा दसवीं में कुमारी ऋषिका प्रजापत को सर्वाधिक 93%अंक हासिल हुए। जबकि कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान आयुष राज सिंह ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर कुमारी सुनीता चौहान ने 76.8 प्रतिशत अंक हासिल किये। तो तीसरे स्थान पर यथार्थ शर्मा ने 75.8 प्रतिशत अंक हासिल किये।

 

 

 

 

शासन के योजना अनुसार पहले और दूसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को एक स्कूटी और एक लैपटॉप दिया जायेगा। वहीं तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चे को लैपटॉप मिलेगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद रुनखेड़ा स्कूल के स्टाफ ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही इन सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सर्वाधिक अंक लाने वाले सभी बच्चों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.