सागर- मुक्तिधाम में की गई बुलडोजर कार्यवाई ने पकड़ा तूल, मंडल अध्यक्ष ने आरोपों को नकारा

 

सागर जिले के देवरी में मुक्तिधाम में की गयी बुलडोजर की कार्यवाई का मामला अब सियासी रूप लेता जा रहा है और मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब भाजपा मंडल अध्यक्ष भारतेन्दु मोंटू राजपूत खुलकर मीडिया के सामने आये हैं और उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर भी खुलकर बात की। साथ ही आरोपों को निराधार बताया। साथ ही कहा की उन्होंने अतिक्रमण की शिकायत की थी स्मारक का विरोध नहीं।

 

 

 

बता दें की देवरी नगर के झुनकु वार्ड स्थित संगम घाट मुक्तिधाम में बीते 4 अप्रैल को हुई प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर जारी विवाद अब और ज्यादा राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। कार्रवाई को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष भारतेंदु मोंटू राजपूत ने साफ़ किया कि उन्होंने अतिक्रमण की शिकायत की थी, न कि किसी धार्मिक या सामाजिक निर्माण, जिसमें विशेष रूप से आदि योगी स्मारक का विरोध किया था। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत पर ही प्रशासन ने कार्रवाई की, लेकिन इसका गलत अर्थ निकालकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने केवल अतिक्रमण की जानकारी दी थी। किसी स्मारक या जनभावनाओं के खिलाफ नहीं हैं।

 

 

 

गौरतलब है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई में जनसहभागिता से चल रहे मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण कार्य को रोक दिया गया और निर्माणाधीन फाउंडेशन को भी ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद से ही नगर में लगातार विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। नागरिकों में आक्रोश है। विरोध स्वरूप पहले मौन जुलूस निकाला गया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। वहीं स्थानीय नगरपालिका चौराहे पर क्रमिक भूख हड़ताल से अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। जिसमें मुक्तिधाम समिति के सदस्य समेत नगर के नागरिक अनशन पर बैठ गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के चलते नगर में माहौल गर्माया हुआ है और मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जबकि प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.