इश्क बना मौत का कारण! BJP नेता की सनकी साजिश, थार से मां-बेटे की हत्या

 

मध्य प्रदेश के खंडवा से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों, राजनीति और अपराध—तीनों को एक साथ कटघरे में खड़ा कर दिया है। यहां एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि प्यार में पागलपन की खौफनाक साजिश सामने आई है… जिसमें मां-बेटे की जान चली गई। घटना खंडवा जिले के केनूद गांव के पास की है, जहां बलेनो कार में सवार एक परिवार मूंदी की ओर जा रहा था। कार में सौरभ, उनकी मां सुमन बाई, भाई-बहन और साले मौजूद थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आई एक थार गाड़ी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ और उनकी मां सुमन बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुरुआत में इसे एक सामान्य सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। यह हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी।

पुलिस के मुताबिक, इस वारदात के पीछे प्रेम-प्रसंग की रंजिश सामने आई है। आरोपी BJP नेता लवकुश का एक युवती से संबंध था, लेकिन युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी। इसी बात से नाराज आरोपी ने परिवार को रास्ते से हटाने की ठान ली। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने घटना से दो दिन पहले ही जान से मारने की धमकी दी थी और इसकी शिकायत भी पुलिस में की गई थी। लेकिन समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई और यह खौफनाक वारदात हो गई।

मनोज कुमार राय, डीआईजी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सुनियोजित प्रतीत हो रहा है, आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। एकतरफा प्यार का यह खतरनाक अंजाम पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश छोड़ गया है… सवाल ये है कि आखिर कब रुकेगा इस तरह का सनकी जुनून, जो इंसान को इंसानियत भूलने पर मजबूर कर देता है?


By - sagar tv news
17-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.