सागर- बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता को लेकर आई बुरी खबर, 2 घरों में पसरा मातम
सागर का रहने वाला पिता अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटने गया हुआ था। घर में सभी खुश थे की बेटी की शादी हो रही है। शहनाईयां बजने वाली थी, की तभी एक मनहूस खबर ने सभी को स्तभ्ध कर दिया। सड़क हादसे में पिता समेत एक अन्य युवक की दुखद जान चली। बताया जा रहा है की अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर की वजह से पिता समेत उसके साथ मौजूद युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना सागर जिले के राहतगढ़ क्षेत्र अंतर्गत सीहोरा पुलिस चौकी इलाके से सामने आई है। जहां गुरुवार रात के समय घटनाक्रम हुआ। वहीं शुक्रवार को डेडबॉडी का पीएम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द की गयी है। मृतक देवीलाल अहिरवार और रामकुमार अहिरवार सागर सुभाष नगर के निवासी हैं।
जानकारी के मुताबिक सीहोरा पुलिस चौकी इलाके के राहतगढ़ सागर रोड पर वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। बताया गया की देवीलाल अहिरवार अपनी बेटी की शादी के कार्ड सीहोरा रिश्तेदारों को बांटने जा रहा था। उसके साथ एक अन्य साथी रामकुमार अहिरवार भी था। तभी सीहोरा मंडी के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जो इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर जाएं चली गई। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जाम हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों डेड बॉडी को राहतगढ़ सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जिनका पीएम कराकर बॉडी परिजनों को सौंपी गयी है।
परिजनों ने बताया की दोनों सीहोरा स्थित रिश्तेदारी में शादी के कार्ड देने आए थे। जहां मंडी के सामने आयसर वाहन ने टक्कर मार दी और ये हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।