सड़क पर चलती कार में अचानक धुंए के बाद लगी आग, तुरंत गाड़ी रोककर भागा परिवार

 

सड़क पर चलती हुई एक कार में से अचानक धुआं उठने लगा। मौके की नजाकत को भांपते हुए चालक ने समझदारी दिखाई और अपने परिवार के लोगों को कार से नीचे उतारा इसके बाद वाहन में आग लग गयी। और कार धू-धू कर जल उठी। यह नज़ारा देख लोग हैरान रह गए। परिवार की सूझबूझ की वजह से सभी सलामत बच गए ज़रा भजि देर होती तो बड़ी घटना भी घट सकती थी। आगजनी का यह मामला उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक बड़ा हादसा टल गया।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की मोर्चा फाटक के पास शहडोल-कटनी मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक जबलपुर पासिंग कार में सवार सभी लोग शहडोल के एमआर सिटी के निवासी थे। जो जबलपुर की ओर जा रहे थे। कार में शैलेश सिंह के साथ उनके परिवार की दो महिलाएं भी सवार थीं। रास्ते में अचानक वाहन से धुआं उठता देख शैलेश सिंह ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोका और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

 

 

 

कुछ ही देर में कार के अगले हिस्से में आग फैल गई। जिससे काफी नुक्सान हुआ है। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह जल चुका था। इस दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बन गई। हालांकि आग बुझने के बाद यातायात फिर से सुचारू कर दिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
17-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.