विधायक को संत ने दिया धक्का, माला फेंककर बरसाए मुक्के, भागवत कथा में हंगामा !

 

एमपी के दतिया जिले के सेवड़ा तहसील स्थित ग्राम बेरछा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कथा स्थल पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आशीर्वाद लेने पहुंचे सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल के साथ मंच पर ही धक्का-मुक्की हो गई। जानकारी के अनुसार, विधायक प्रदीप अग्रवाल कथा में शामिल होने पहुंचे थे। परंपरा के अनुसार उन्होंने संत सीताराम महाराज को माला अर्पित की और झुककर आशीर्वाद लेने लगे। लेकिन इसी दौरान अचानक संत का व्यवहार बदल गया। उन्होंने विधायक को धक्का देकर पीछे किया, माला-प्रसाद नीचे फेंक दिया और कथित तौर पर मुक्के भी बरसाए।

 

 

 

 

इस अप्रत्याशित घटना से मौके पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। हालांकि, संत के अनुयायी इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं। उनका कहना है कि महाराज का आशीर्वाद देने का तरीका थोड़ा अलग और कठोर होता है, जिसे वे “विशेष कृपा” मानते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महंत सीताराम महाराज पहले भी अपने तेज और आक्रामक अंदाज के लिए चर्चा में रहे हैं। कई बार उनके ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें वे भक्तों के साथ इसी तरह का व्यवहार करते नजर आए हैं। अनुयायियों का दावा है कि बाबा का यह तरीका ही उनकी पहचान है।

 

 

 

 

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे आस्था और परंपरा का हिस्सा मान रहे हैं, तो कई इसे सार्वजनिक मंच पर अनुचित व्यवहार बता रहे हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए कथा स्थल पर हलचल जरूर मची, लेकिन बाद में कार्यक्रम सामान्य रूप से जारी रहा। फिलहाल इस पूरे मामले में विधायक प्रदीप अग्रवाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह घटना एक बार फिर आस्था और व्यवहार की सीमाओं को लेकर सवाल खड़े कर रही है, जिस पर बहस तेज हो गई है।


By - sagar tv news
17-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.