थाने की हवालात में आरोपी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, बेटी का आरोप या साजिश ?

 

एमपी के रतलाम जिले के नामली थाना परिसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गलत काम के आरोपी ने पुलिस हवालात में ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं पूरे इलाके में तरह-तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक नामली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था। बुधवार शाम उसकी ही 16 साल की बेटी ने उसके खिलाफ गलत काम करने के गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था।

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि रात करीब 2:30 बजे तक आरोपी हवालात में बैठा हुआ सीसीटीवी कैमरे में नजर आया। लेकिन सुबह करीब 4 बजे जब बंदी गृह के इंचार्ज ने कैमरे चेक किए, तो आरोपी एक कोने में उसका शव दिखाई दिया। मौके पर जाकर देखा गया तो उसने अपने लोअर के नाड़े से पानी के पाइप से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीओपी, डीएसपी, एफएसएल टीम और ग्रामीण एसडीएम सहित कई अधिकारी थाने पहुंचे। पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

 

 

 

 

मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे झूठे केस में फंसाया गया था। परिजनों का कहना है कि मृतक ने उसी दिन अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद साजिशन उसकी बेटी से यह मामला दर्ज कराया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि बेटी ने अपनी एफआईआर में पिता पर दो बार गलत काम का आरोप लगाया था और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पूरे मामले की जांच जारी है और हर पहलू को बारीकी से खंगाला जा रहा है।


By - sagar tv news
16-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.