महिला आरक्षक ने युवती से मोबाइल छी ना, शिकायत करने थाने पहुंची थी, पुलिस पर बड़े आरोप

 

एमपी के टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाने में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक युवती ने पुलिस पर अभद्रता और बदसलूकी के आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पूरा विवाद ग्राम बम्होरी में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े से जुड़ा है। मंगलवार को पेड़ काटने और बल्ली उखाड़ने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाना दिगौड़ा पहुंचे।

इसी दौरान शिवानी अहिरवार नाम की युवती भी थाने पहुंची और अपने पिता के पक्ष में कार्रवाई की मांग करने लगी। युवती का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की, मोबाइल छीनने की कोशिश की और दूसरे पक्ष से पैसे लेकर पक्षपात किया। युवती ने इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जो अब चर्चा का विषय बन गए हैं। वहीं, थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन बताया है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद थाने में भी बढ़ गया था, जिसे पुलिस स्टाफ समझाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान युवती वीडियो बनाने लगी और पुलिस से बदतमीजी करने लगी।

थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायत पर एनसीआर दर्ज की गई है और शांति भंग की आशंका के चलते दोनों पक्षों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें तहसील न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का दावा है कि वायरल वीडियो एडिटेड है और थाने को बदनाम करने की कोशिश की गई है। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर गरमाया हुआ है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि जांच के बाद सच्चाई क्या सामने आती है।


By - sagar tv news
16-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.