Sagar-बीमारी बनी बेवफाई की वजह ! TB पीड़ित पत्नी को छोड़ गया पति, बेटी से भी किया अलग

 

सागर जिले से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बीमारी ने रिश्तों की सच्चाई उजागर कर दी। टीबी से पीड़ित पत्नी को पति ने न सिर्फ छोड़ दिया, बल्कि उसे अपनी ही बेटी से भी अलग कर दिया।

यह मामला खिमलासा थाना क्षेत्र के ग्राम भारछा का है। पीड़िता भारती अहिरवार, जो बीटेक की छात्रा है, गंभीर बीमारी से जूझ रही है। आरोप है कि जैसे ही उसे टीबी की बीमारी हुई, उसके पति हरिओम अहिरवार ने उसे करीब एक साल पहले छोड़ दिया और इलाज कराने से भी इंकार कर दिया।

 

 

 

 

भारती का विवाह फरवरी 2023 में हुआ था। पीड़िता के परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज में नगद राशि, मोटरसाइकिल और गृहस्थी का सामान दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। बीमारी के दौरान जब उसे सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत थी, तब उसका पति उसे छोड़कर चला गया और बेटी को भी अपने पास रख लिया।

 

 

 

 

मामला तब और भावुक हो गया, जब भारती अपने बुजुर्ग पिता के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। चलने में असमर्थ पिता ने अपनी बेटी को गोद में उठाकर अधिकारियों तक पहुंचाया और न्याय की गुहार लगाई।

परिजनों का आरोप है कि खिमलासा पुलिस ने एक साल से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर है।

एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उइके को दिए गए आवेदन में पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिकारी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

 

 

 

 

यह घटना न सिर्फ इंसानियत को सवालों के कटघरे में खड़ा करती है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि क्या बीमारी किसी रिश्ते को तोड़ने का कारण बन सकती है?


By - sagar tv news
16-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.