MP में मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, श्लोक प्रजापति बने साइंस स्टेट टॉपर!

 

मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजों में इस बार सीहोर जिले ने गर्व करने का बड़ा मौका दिया है। यहां के एक मजदूर के बेटे ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। एमपी के सीहोर के नूतन स्कूल के छात्र श्लोक प्रजापति ने विज्ञान (गणित) संकाय में 500 में से 493 अंक हासिल करते हुए 98.60 प्रतिशत स्कोर किया और प्रदेश की प्रावीण्य सूची में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।

श्लोक का परिवार आर्थिक रूप से साधारण है। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। सीमित संसाधनों के बावजूद श्लोक ने अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा और दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। अपनी सफलता पर श्लोक का कहना है कि उन्होंने हमेशा एक लक्ष्य तय करके पढ़ाई की। स्कूल के शिक्षकों और प्राचार्य का मार्गदर्शन, साथ ही माता-पिता का सहयोग उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। श्लोक का सपना आगे चलकर IAS बनकर देश सेवा करना है।

अगर जिले के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें, तो इस साल सीहोर का रिजल्ट भी काफी अच्छा रहा है। 10वीं में जिले का पास प्रतिशत 84.90% रहा, जिससे उसे प्रदेश में आठवां स्थान मिला। वहीं 12वीं में 86.47% परिणाम के साथ जिला 11वें स्थान पर रहा। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े देखें तो जिले का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है, जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। श्लोक प्रजापति की यह सफलता उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। यह कहानी बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो हालात कभी भी रास्ता नहीं रोक सकते।


By - sagar tv news
15-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.