क्या आप Earphone का इस्तेमाल करते हैं? हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार ||STVN INDIA SAGAR TV NEWS

 

ज्यादातर लोगों के कानों में आपको ईयरफोन लगा दिख जाएगा. लोग खाली समय में घंटों ईयरफोन पर बातें करते रहते हैं या फिर गाने सुनते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईयरफोन का ज्यादा इस्तेमाल आपको बीमार बना सकता है? ईयरफोन का ज्यादा देर इस्तेमाल करने से आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान उठाने पड़ते हैं.जानिए, ज्यादा देर तक ईयरफोन के इस्तेमाल से आपके कान (Ear) और सेहत (Health) को कौन से नुकसान (Earphone Side Effects) उठाने पड़ सकते हैं.

1 बहरेपन के हो सकते हैं शिकार
शोध (Study) के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति लगातार दो घंटे या उससे ज्यादा समय तक 90 डेसिबल से ज्यादा तेज आवाज (High Volume) में गाने सुनता है तो वह बहरेपन (Deafness) का शिकार हो सकता है.

2 हार्ट को पहुंचता है नुकसान
अगर आप भी तेज आवाज में गाने सुनते हैं, मूवी देखते हैं या फिर गेम खेलते हैं तो सावधान हो जाइए. तेज आवाज से कानों के साथ-साथ हार्ट (Heart) को भी नुकसान पहुंचता है. शोध के अनुसार, तेज आवाज से हार्ट बीट तेज हो जाती है. इसकी वजह से हार्ट को नुकसान पहुंचने लगता है. तेज आवाज में लगातार कुछ सुनने से आपको हार्ट अटैक (Heart Attack) भी हो सकता है.

3 सिर दर्द और नींद न आने की हो सकती है समस्या
ईयरफोन (Earphone) से विद्युत चुंबकीय तरंगें निकलती हैं. ये तरंगें व्यक्ति के दिमाग (Brain) पर बुरा असर डालती हैं. इसकी वजह से नींद न आने (Insomnia) और सिरदर्द (Headache) की समस्या हो सकती है. इसलिए ज्यादा देर तक ईयरफोन का इस्तेमाल न करें.

4 कान में हो सकता है इंफेक्शन
अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने ईयरफोन (Earphone) दोस्तों, रिश्तेदारों या फिर भाई-बहन के साथ कुछ समय के लिए शेयर करते हैं. ऐसा कभी गलती से भी नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से कान में इंफेक्शन (Ear Infection) का खतरा बढ़ जाता है

5 सुनने की कम होती है क्षमता
अगर आप लंबे समय तक ईयरफोन (Earphone) इस्तेमाल करते हैं तो आपके कान सुन्न हो सकते हैं. इसके अलावा आपकी सुनने की क्षमता भी कम हो जाती है. साथ ही कई मानसिक समस्याएं (Mental Problems) भी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं.

इन समस्याओं से बचने के उपाय
इन सभी समस्याओं से बचने के लिए केवल जरूरत पड़ने पर ही ईयरफोन (Earphone) का इस्तेमाल करें और कोशिश करें कि इस दौरान ईयरफोन की आवाज ज्यादा तेज न हो. इसके अलावा हमेशा अच्छी क्वॉलिटी के ही ईयरफोन इस्तेमाल करें.

 

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
26-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.