अस्पताल में भर्ती पिता के चेहरे पर आई मुस्कान, जब बेटा 12वीं में स्टेट मेरिट में आया

 

एमपी के हरदा से एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जहां एक बेटे की मेहनत ने अस्पताल में भर्ती पिता के चेहरे पर मुस्कान ला दी। 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में वाणिज्य संकाय से जय राठौड़ ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 10वां स्थान हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। जय राठौड़ एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता हुकुमचंद राठौड़ एक गोल्ड लोन कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं और रोजाना टिमरनी से हरदा आकर ड्यूटी करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी।

 

 

 

इस सफलता की सबसे खास बात वह पल रहा, जब जय के पिता अस्पताल में भर्ती थे। पेट दर्द की शिकायत के चलते वे पिछले कुछ दिनों से हरदा के सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। रिजल्ट वाले दिन वे सोनोग्राफी के लिए लाइन में खड़े थे, तभी उन्हें बेटे के मेरिट में आने की खबर मिली। जैसे ही यह खुशखबरी मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तुरंत टॉफियां मंगवाकर अस्पताल में मौजूद मरीजों और स्टाफ के बीच बांटीं। उनका कहना था कि बेटे ने आज उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

 

 

 

 

वहीं जय राठौड़ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई और शिक्षकों को दिया है। जय बताते हैं कि उन्होंने स्कूल के साथ-साथ घर पर भी पूरी लगन और ईमानदारी से पढ़ाई की। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनके माता-पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और हर संभव सहयोग दिया।
जय का सपना है कि वह आगे चलकर एक सफल बिजनेसमैन बने और अपने परिवार का नाम और ऊंचा करे। यह कहानी सिर्फ एक सफलता की नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और परिवार के सपनों को सच करने की मिसाल है, जो हर किसी को प्रेरित करती है।


By - sagar tv news
15-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.