पेट्रोल डाल कर घर फूंका ! हिस्ट्रीशीटर के घर में लगाई आग, CCTV में कैद वारदात और फिर

 

एमपी के उज्जैन में गैंगवार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक हिस्ट्रीशीटर के घर को दिनदहाड़े पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया। इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के ढांचा भवन इलाके की बताई जा रही है, जहां रहने वाले रौनक गुर्जर के घर पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश और गैंगवार का नतीजा है, जो लंबे समय से चली आ रही है।

 

 

 

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि करीब 10 से 12 बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचते हैं। उनके हाथों में धारदार हथियार और चाकू नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक बदमाश बोतल में भरा पेट्रोल निकालकर मकान पर छिड़कता है और देखते ही देखते आग लगा देता है। आग लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। इस घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खास बात यह है कि जिस वक्त बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे थे, उसी समय एक 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ वहां से गुजर रही थी। इस दौरान फायरिंग की भी सूचना है, जिसमें किशोरी बाल-बाल बच गई। यह घटना और भी खतरनाक हो सकती थी।

 

 

 

 

मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक आधिकारिक तौर पर सीसीटीवी फुटेज उन्हें नहीं मिले हैं, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद जांच तेज कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिकों में डर का माहौल है। फिलहाल, उज्जैन की यह घटना कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। खुलेआम हथियारों के साथ इस तरह की वारदात ने पुलिस की चुनौती भी बढ़ा दी है।


By - sagar tv news
14-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.