ऐरण में इतिहास को खोजने फिर से खुदाई शुरू || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

बुंदेलखंड में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थान हैं.. जो इतिहास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण स्थान हैं..इन्हीं में से सागर जिले के बीना के पास स्थित ऐरण कई ऐतिहासिक गौरवशाली इतिहास को बयां करता है . ऐरण में गुप्तकालीन अभिलेख मिलते है..ऐरण के अभिलेख 510 ईसवी के माने जाते है.ऐरण में विशाल वराह, विष्णु और नरसिंह मंदिर स्थित है..ऐरण में वराह की इतनी बड़ी प्रतिमा जो भारत में कहीं नहीं है..इसमें मुख, पेट, पैर व समस्त अंगों में देव प्रतिमाएँ बनी हुई है. ऐरण में ऐरण स्तंभ भी आकर्षित करता है.. ऐरण स्तंभ के नाम से प्रसिद्ध यहां का सबसे उल्लेखनीय स्मारक है..ऐरण स्तंभ 47 फुट ऊंचा है.जो एक ही शिला से बना है.. ऐरण में मिले.. शिलालेखों से यह पता चलता है कि गुप्त काल में भी सती प्रथा थी में.  ऐरण में बने विष्णु मंदिर और वराह का धार्मिक महत्व भी है ..यहां पर आसपास के गांव में होने वाले धार्मिक आयोजनों पर ग्रामीण पूजन करने के लिए भी यहां पहुंचते हैं. इन शिलालेखों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं .


By - Manoj Badhwani
26-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.