शादी की जिद, प्रेमी से बात न होने पर टावर पर चढ़ी युवती, हाई वोल्टेज ड्रामा और फिर

 

एमपी के टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमी द्वारा मोबाइल बंद करने पर नाराज एक युवती हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। घटना जतारा कस्बे के पास स्थित बैरबार गांव की है। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने एक युवती को निर्माणाधीन हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा देखा, तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

 

 

 

सूचना मिलते ही जतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने काफी देर तक समझाइश दी, लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। युवती का साफ कहना था कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर नहीं आएगा और उससे बात नहीं करेगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी।

 

 

 

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल युवती के प्रेमी को मौके पर बुलवाया। जैसे ही प्रेमी वहां पहुंचा और उससे बातचीत की, तब जाकर युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई। नीचे उतरने के बाद भी युवती ने अपनी जिद दोहराई और कहा कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। उसने आरोप लगाया कि उसका प्रेमी पिछले चार दिनों से मोबाइल बंद करके उससे बात नहीं कर रहा था, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

 

 

 

 

गनीमत रही कि समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि भावनाओं में लिया गया एक गलत फैसला कितनी बड़ी घटना बन सकता है।


By - sagar tv news
14-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.