दहेज़ के लोभियों ने ले ली एक जा-न, पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार,दहेज़ के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित !
दहेज़ के लोभियों ने एक नवविजहिता की जान ले ली। दरअसल दहेज़ के लिए लगातार करना और बार बार पैसों की मांग किये जाने से युवती ने अपनी ज़िंदगी ख़त्म कर ली। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गयी है। घटना एमपी के बालाघाट जिले की है। आरोप है की नवेगांव निवासी नवविवाहिता प्रशांति उर्फ मोनिका राणा ने प्रताड़ना से तंग आकर दुनिया को अलविदा कह दिया।
बताया गया की पुलिस को नवविवाहिता की संदिग्ध जान जाने की सूचना जिला अस्पताल बालाघाट से मिली थी। जिसके बाद सीएसपी मयंक तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार मंजुला महोबिया द्वारा अस्पताल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की गई। वहीं डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। शुरूआती जांच में सामने आया की मोनिका ने खुद जान दी है। मामला संवेदनशील था लिहाजा पुलिस और एफएसएल टीम ने नवेगांव स्थित ससुराल पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित जांच शुरू की गई।
पुलिस की जांच में सामने आया कि 20 मई 2023 में मृतिका प्रशांति की शादी नवेगांव निवासी ललित राणा से सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी। ललित की घर पर ही किराना की दुकान है। शादी में पर्याप्त दहेज दिए जाने के बावजूद पति, सास और ससुर द्वारा 5 लाख के अलावा लगातार और पैसों की मांग कर रहे थे। मृतिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मायके पक्ष का आरोप है की कई बार पैसे देने के बाद भी आरोपियों द्वारा फोर व्हीलर खरीदने रकम लाने का दबाव बनाया जाता रहा। जिससे वह बेहद परेशान थी। बीते 10 अप्रैल को मोनिका और सास सुशीला में साफ-सफाई को लेकर वाद-विवाद हो गया। आरोप है की सास सुशीला ने बहु से मारपीट कर दी। जिसके बाद उसने अपनी जान दे दी। जब तक उसे अस्पताल पहुँचाया गया तब तक उसकी जान जा चुकी थी। अगले दिन 11 अप्रैल को मृतिका की आई वीडियो को लेकर पुलिस ने कहा कि जांच जारी हैं।
मामले में पुलिस ने पति ललित राणा सास सुशीला राणा समेत ससुर सहाराम राणा को गिरफ्तार किया है। जिन पर कई धाराओं के अलावा दहेज़ एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। फ़िलहाल मामला अभी भी संदेहास्पद है जांच के बाद घटना की असल वजह सामने आ सकेगी।-