अग्निकांड में 8 मकान जलकर हो गए ख़ाक, कुछ नहीं बच सका, फिर विधायक बनकर आये मसीहा | SAGAR TV NEWS |

 

अचानक बिजली के खम्बे में लगे तार की वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ। और आग भड़क उठी। जिसने कुछ घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में करीब 8 घर जलकर ख़ाक हो गए। गरीबों के आशियानें उम्मीदें कुछ भी नहीं बचा। ये दुखद घटना हरदा जिले के बढ़झिरी गांव की है। जिसके बाद अब स्थानीय विधायक लोगों के लिए मसीहा बनकर आगे आये हैं। उन्होने तत्काल ही पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद करते हुए उन्हें कुछ रूपये दिए। वहीं उन्होंने हर संभव मदद का वादा भी किया था। जिसे विधायक अभिजीत शाह ने पूरा भी किया। वह खुद ही ट्रेक्टर चलाकर पीड़ितों को साथ में लेकर सिराली बाजार पहुंचे। जहां उन्होंने उनके लिए जरूरी बर्तन खरीदकर उपलब्ध करवाए। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी ओर से अतिरिक्त कपड़ों की भी व्यवस्था करवाई और नए कपड़े खरीदवाए।

 


बता दें की हरदा जिले के बढ़झिरी में गांव आगजनी की दुखद घटना हुई थी। जिसके बाद क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था। तत्काल सहायता राशि के रूप में अपनी तनख्वाह से 16000 रुपए भेंट किए थे। साथ ही 10-10 हजार रुपए अलग से मदद की घोषणा की थी। विधायक ने बर्तन दिलवाने का भी वादा किया था। जिसे उन्होंने पूरा किया। इस दौरान विधायक का सादगीपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार चर्चा का विषय बन गया। जब वे खुद ट्रैक्टर चलाते नजर आए।

 

गौरतलब है की बडझिरी गांव में भीषण अग्निकांड ने पूरे गांव को दहला दिया था। अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया था। जिसमें करीब 8 मकान जलकर खाक हो गए। इस घटना में एक बैल और चार बकरियों की जलकर जान चली गयी। जबकि सारी गृहस्थी का सामान भी खाक हो गया।

 

 


By - sagar tv news
13-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.