सागर के युवकों ने की कार से की डकैती, बाइक रोककर युवक से लूट, 5 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में पांच दोस्त एक कार लेकर दमोह के लिए घूमने निकले लेकिन रास्ते में उन्होंने एक डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। युवकों ने फोटो-वीडियो ग्राफ़ी का काम करने वाले एक युवक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। साथ ही उसका फोटो और वीडियो कैमरा, मोबाइल समेत नगदी लेकर फरार हो गए थे। जिन्हे सागर जिले की गढ़ाकोटा पुलिस ने धर दबोचा है पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें चार आरोपी सागर जबकि एक राहतगढ़ का रहने वाला है। जिनसे लूटा गया सामान भी बरामद किया गया है। घटना को बीते 10 अप्रैल को अंजाम दिया गया था।

 

 

बताया गया की गढ़ाकोटा के संजरा निवासी सोनू लोधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी की 10 अप्रैल को वह अपने साथी चंदन रजक के साथ लगुन कार्यक्रम में वीडियोग्राफी करके लौट रहा था। तभी राजस्थाना ढाबा के आगे एक काले रंग की फोर व्हीलर गाड़ी में सवार लोगों ने उसे रोककर वीडियो कैमरा, फोटो कैमरा, मोबाईल नगदी छीन कर भाग गये थे। शिकायत पर पुलिस ने जाँच शुरू की थी।

 


पुलिस ने टीम गठित की जिसके बाद मुखबिर से सूचना मिली की चनाटौरिया के पास कार में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुये हैं। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की तो टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम धर्मेन्द्र यादव निवासी लेहदरा, अभिषेक ठाकुर निवासी, तुलसीराम अहिरवार निवासी, सूरज पटैल निवासी बम्होरी रेगुवां और रामाधर यादव निवासी मरदनपुर थाना राहतगढ बताया। उनके पास से लूटा गया सामन बरामद हुआ। साथ ही तलाशी लेने पर उनके पास से एक चाकू, 6 नग मोबाईल, 3360 रुपये, जप्त किये गए।

 


पूछताछ में सामने आया की पांचों आरोपी लेहदरा नाका पर इकट्ठा हुए, रामानुज यादव ने किराये पर स्कार्पियो गाड़ी ली। जिसमें बैठकर वह दमोह तरफ घूमने निकले। वपिस आते समय बाइक रोककर चाक़ू की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम दिया। पैसों को आपस में बांटने के बाद शराब पी खाना खाया। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है।
मामले में एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने जानकारी दी।

 

 

 


By - sagar tv news
13-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.