बिजली ट्रांसफार्मर में भड़की आग, कई फ़ीट तक उठी लपटें, इलाके में मच गई अफरा-तफरी

 

बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक से ऐसी आग लगी की पूरी इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आग का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की इसकी लपटें तकरीबन 20 फ़ीट ऊपर तक उठ रही थी। और दूर से ही यह नज़ारा दिखाई दे रहा था। जहां आसपास के लोग अपनी जान बचाते हुए भाग खड़े हुए। आगजनी की ये घटना राजधानी भोपाल से सामने आई है। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जहां दमकल की मदद से आग पर मशक्कत से काबू पाया जा सका।

बताया जा रहा है की एमपी नगर जोन-1 में रविवार सुबह अचानक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ज्योति टॉकीज के पास आनंद नमकीन के सामने हुए इस हादसे में आग की लपटें तेजी से फैलते हुए आसपास की इमारतों तक पहुंच गईं। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया था। जो पास की बिल्डिंग तक फैलने लगी थी। गनीमत की बात है की आग बहुत ज्यादा बढ़ी नहीं। नहीं तो किसी बड़ी घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता था। आग इतनी भीषण थी कि लपटें करीब 20 फीट तक ऊपर उठ गईं। साथ ही धुंए का गुबार देखकर लोग घबरा गए। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल जांच जारी है।-


By - sagar tv news
12-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.