रोड चौड़ीकरण तेज ! प्रभावितों को मिलेगा नया आशियाना या मुआवजा, निगम आयुक्त का बड़ा ऐलान

 

एमपी के उज्जैन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के विकास को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। केटीएम शोरूम से नीलगंगा चौराहे तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 48 के उन रहवासियों से मुलाकात की, जिनके मकान इस चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

 

 

 

 

निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने साफ तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जिन भवनों को हटाया जाएगा, उनके मालिकों को नगर निगम की मल्टी में नए फ्लैट दिए जाएंगे। वहीं, जो लोग चाहें, वे मुआवजे की राशि भी ले सकते हैं। यानी प्रभावित परिवारों को दो विकल्प दिए गए हैं—या तो नया घर या फिर आर्थिक मुआवजा। इतना ही नहीं, निगम प्रशासन द्वारा शिफ्टिंग की पूरी व्यवस्था भी की जाएगी। प्रभावित परिवारों का सामान सुरक्षित तरीके से नई मल्टी तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही इन मल्टी में पेयजल, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थानीय निवासी लीला बाई दायमा के परिवार से भी मुलाकात की और उनकी स्थिति की जानकारी लेकर उन्हें आश्वस्त किया कि निगम हर संभव मदद करेगा। प्रशासन के इस कदम से जहां एक ओर शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी, वहीं प्रभावित लोगों के पुनर्वास की भी पूरी तैयारी की जा रही है। अब देखना होगा कि लोग मुआवजा चुनते हैं या नए आशियाने की ओर कदम बढ़ाते हैं। लेकिन इतना तय है कि उज्जैन में विकास और विस्थापन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश तेज हो गई है।


By - sagar tv news
13-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.