रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा में सागर AAP की सक्रिय भागीदारी
रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा में सागर AAP की सक्रिय भागीदारी
सागर/आगरा-मथुरा आम आदमी पार्टी द्वारा ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश में निकाली गई पदयात्रा में सागर जिले के नेताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। यह पदयात्रा राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में आगरा से मथुरा तक आयोजित की गई।
सागर से जिला संयुक्त सचिव ज्योतिष सोनी के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस पदयात्रा में शामिल हुआ। उन्होंने सांसद संजय सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यात्रा में भाग लिया और पार्टी की मांगों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
इस दौरान स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी रामसेवक पवार, सागर ग्रामीण अध्यक्ष दामोदर कुर्मी और युवा नेता अमन सोनी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पदयात्रा में देशभर से हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया, जिससे यह अभियान व्यापक जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ता नजर आया।
पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार और समाज के हर वर्ग को समान न्याय दिलाने की मांग को मजबूत करना है। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस तरह के जनआंदोलन से सरकार तक आम जनता की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
सागर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे इस अभियान के संदेश को अपने जिले में भी व्यापक स्तर पर पहुंचाएंगे और पार्टी के जनसंपर्क अभियान को और तेज करेंगे।